Vastu Tips: घर में रखें इन 5 चीजों में से कोई एक, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकार


By Ekta Sharma17, Jan 2023 10:24 PMnaidunia.com

सफेद आक

घर में सफेद आक का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस पौधे में भगवान गणेश का वास होता है और शिव जी को अति प्रिय होता है। इसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

नारियल

एक आंख वाला नारियल घर में रखना शुभ माना जाता है। एक आंख वाला नारियल लाकर इसे सिंदूर से रंग लें और एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पूजा घर में रख लें और नियमित रूप से पूजा करें।

शालिग्राम

शालिग्राम को भगवान विष्णु का साक्षात अवतार माना जाता है। इसे घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। जिस घर में शालिग्राम की नियमित रूप से पूजा की जाती है, वहां से वास्तु दोष सहित बाधाएं समाप्त होती हैं।

पारद शिवलिंग

घर के वास्तु दोष को हटाने के साथ घर में खुशियां ही खुशियां लाने के लिए पारद से बने शिवलिंग घर ले आएं। रोजाना इस शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

हरिद्रा से बने गणपति जी

हरिद्रा एक तरह का पौधा है। इस पौधे की जड़ में भगवान गणेश का वास होता है। हरिद्रा की जड़ या पेड़ से गणपति जी को घर या ऑफिस में रखने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।

Swapna Shastra: सपने में इन चीजों का दिखना, संकटों की ओर देता है इशारा