Vastu Tips: बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से दूर होंगी ये समस्याएं


By Sahil20, Nov 2023 01:22 PMnaidunia.com

बेडरूम के लिए वास्तु

वास्तु शास्त्र में बेडरूम को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे जुड़े कुछ नियमों का पालन करने से जिंदगी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

बेडरूम में क्या लगाएं?

वास्तु के अनुसार बेडरूम में कुछ चीजों को लगाना बेहद शुभ होता है। इनमें से ही एक राधा-कृष्ण की तस्वीर भी है।

राधा-कृष्ण की तस्वीर

शास्त्रों में देवी-देवताओं की तस्वीर को कमरे में न लगाने की बात कही गई है। हालांकि, वैवाहिक जीवन में खुशियां भरने के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर बेडरूम में लगा सकते हैं।

खुशियों का आगमन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशियां भर जाती हैं। इसके साथ ही, रिश्ते में प्यार और विश्वास भी बढ़ता है।

तस्वीर की दिशा

वास्तु शास्त्र में चीजों को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी माना जाता है। राधा-कृष्ण की तस्वीर को बेडरूम के अंदर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

पति-पत्नी की तस्वीर

अगर आप चाहे तो राधा-कृष्ण की तस्वीर के ठीक सामने वाली दीवार पर पति-पत्नी के साथ अपनी तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से प्यार भी बढ़ता है।

बाल गोपाल जैसी संतान

वास्तु की मानें तो गर्भवती महिलाएं भी बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगा सकती हैं। ऐसा करने से बाल गोपाल जैसी संतान की प्राप्ति होती है।

मुख्य द्वार पर तस्वीर

बेडरूम के अलावा आप घर के मुख्य द्वार की सामने वाली दीवार पर भी राधा-कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किस देवता की पूजा करते हैं किन्नर?