Vastu Tips: बेडरूम में किन चीजों को रखना चाहिए?


By Sahil27, Aug 2024 12:45 PMnaidunia.com

बेडरूम में क्या रखें?

वास्तु शास्त्र में बेडरूम से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर कुछ चीजों को बेडरूम में रखने का असर पूरे घर की सुख-शांति पर पड़ता है।

फूलों का गुलदस्ता

कपल को बेडरूम के अंदर फूलों का गुलदस्ता जरूर रखना चाहिए। एक बात का ध्यान रखें कि नेगेटिविटी फैलाने वाले पौधों को कमरे में न रखें।

सुगंधित मोमबत्तियां

पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव चल रहा है तो सुगंधित मोमबत्तियों को बेडरूम में रखें। इससे रिश्ते की मजबूती बढ़ती है।

पानी का पात्र

बेडरूम में पानी के स्वच्छ पात्र को पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से पूरे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

फैमिली फोटो लगाएं

बेडरूम की दीवार पर फैमिली फोटो भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि परिवार की तस्वीर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाली नहीं होनी चाहिए।

साफ-सुथरा बिस्तर

बिस्तर को साफ-सुथरा रखना जरूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है बिस्तर को गंदा रखने से व्यक्ति के ऊपर नकारात्मकता हावी हो जाती है।

हल्के रंग की चादर

बेडरूम में बिस्तर की चादर का रंग हल्का ही होना चाहिए। दरअसल, हल्के रंग की चादर को सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि बेडरूम में किन चीजों को रखना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पीपल के नीचे फिटकरी दबाने से क्या होता है?