घर के सामने गलती से भी न रखें ये चीजें, वरना जीवन में आ जाएंगी परेशानियां


By Sahil19, Dec 2023 11:17 AMnaidunia.com

घर के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में घर की सुख-शांति बनाए रखने के लिए कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर घर में वास्तु दोष बन जाता है।

दरवाजे के बाहर क्या न रखें?

घर के मुख्य द्वार को भी वास्तु शास्त्र में अहम माना गया है। इसके साथ ही, दरवाजे के बाहर कुछ चीजों को न रखने की सलाह भी दी गई है।

सुख-सुविधाओं पर प्रभाव

यदि इन सभी नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो आपके घर की सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। बेहतर विकल्प यही है कि इन बातों का ध्यान रखा जाएं।

कांटेदार पौधे न रखें

घर के सामने या मुख्य द्वार के पास कांटेदार पौधे न रखें। इस तरह के पौधे की वजह से परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है।

गंदा पानी न होने दें जमा

मुख्य द्वार के पास या घर के सामने गंदा पानी भी जमा न होने दें। दरअसल, इसकी वजह से मान-सम्मान और धन में कमी आती है।

घर के सामने न हो ऐसी दुकान

घर के सामने धोबी की दुकान, पेट्रोल पंप और केरोसिन आदि भी नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे मकान मालिक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

घना पेड़ न लगाएं

वास्तु विज्ञान की मानें तो घर के सामने काफी घना पेड़ नहीं होना चाहिए। इसकी वजह से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।

घर से ऊंची सड़क न हो

ऐसा माना जाता है कि घर की दहलीज से ऊंची सड़क होना भी सही नहीं है। ऐसी सड़क का बुरा असर परिवार वालों की सेहत पर पड़ता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में आज ही लाएं ये 4 फूल, खींची चली आएंगी मां लक्ष्मी