वास्तु में घर के मुख्य द्वार का बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस दरवाजे से ही घर के अंदर मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं।
घर के मुख्य द्वार को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार, दरवाजे से जुड़े नियमों का पालन न करने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसे रंगों का उल्लेख है, जिन्हें घर के मेन दरवाजे पर करवाना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी काले या नीले रंग का पेंट नहीं करवाना चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है।
आपने भी जरूर देखा होगा कि लोगों के मेन दरवाजे पर काले रंग का पेंट देखने को मिलता है। हालांकि, ऐसा करने से आपके घर की खुशहाली छीन सकती है।
अगर आप चाहते हैं कि घर का माहौल सुख-शांति से भरपूर बना रहे तो आपको दरवाजे के रंग का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा न करना शुभ नहीं माना जाता है।
घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग से त्रिशूल, स्वास्तिक और ऊं लिखना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।
धन लाभ के लिए आप शुक्रवार के दिन मेन दरवाजे पर पीले रंग की माला भी टांग सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करना बेहद शुभ होता है।