कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे घर के मेन गेट पर जरूर लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में रहने वाले लोगों की तरक्की भी होती है।
गणेश भगवान की ऐसी मूर्ति घर के मुख्य द्वार पर लगाएं, जिनकी पीठ एक-दूसरे से जुड़ी हो। इस तरह की मूर्ति घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर की सभी बाधाएं दूर भागती हैं।
तोरण आम और पीपल के पत्ते का ही बना कर लगाएं। मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से बुरी या नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती हैं। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।
माना जाता है कि मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण भी लगाने चाहिए। मां लक्ष्मी के पैर घर के अंदर की तरफ बने होने चाहिए। मां लक्ष्मी के चरण सुख-समृद्धि का सूचक होते हैं।
यदि घर की सुख-शांति भंग हो रही है, तो घर के मेन गेट पर नींबू-मिर्च टांगना चाहिए। शनिवार के दिन नींबू-मिर्च को काले रंग के धागे में पिरो लें और मुख्य द्वार पर लगा दें।