Vastu Tips: मनी प्लांट में पानी के साथ डालें यह चीज, नहीं होगी धन की कमी


By Hemraj Yadav03, Feb 2023 04:04 PMnaidunia.com

सही दिशा में लगाएं

वास्तु जानकारों का कहना है कि मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में रखना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से व्यक्ति के बुरे दिन खत्म हो जाते हैं।

मनी प्लांट और दूध

वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि मनी प्लांट और दूध का यह उपाय व्यक्ति को मालामाल कर सकता है। इसे शुक्रवार के दिन किया जाए तो सब बहुत लाभदायक रहता है।

ग्रोथ बढ़ती है

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है और उन्हें दूध भी बेहद प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन मनी प्लांट में दूध चढ़ाने से इसकी ग्रोथ बढ़ने लगती है।

कच्चा दूध डालें

मनी प्लांट में पानी डालते समय उसमें कुछ बूंदें कच्चे दूध की मिला लें। कच्चा दूध थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल करना है। इस उपाय को करने के कुछ दिन बाद ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

कुबेर और बुध ग्रह से संबंध

मान्यता है कि मनी प्लांट का संबंध कुबेर देव और बुध ग्रह से होता है, इसलिए इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। घर में पैसों की कमी नहीं होती है।

आमदनी में होगी वृद्धि

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, मनी प्लांट जैसे-जैसे बढ़ता है व्यक्ति की आमदनी में भी वृद्धि होती है। ऐसे में इस उपाय को करने से परिवार के सभी सदस्यों की किस्मत चमक जाती है।

तरक्की होती है

मनी प्लांट को सही दिशा में रखने से परिवार के सदस्यों के तरक्की के रास्ते खुलते हैं। व्यापार और नौकरी में लाभ होता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

घर के बाहर न लगाएं

मनी प्लांट को धन वृद्धि के लिए लगाया जाता है। इसलिए इसे कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। इससे इसे दूसरे लोगों की बुरी नजर लग सकती है।

जमीन की ओर न जाए

मनी प्लांट जब बढ़ता है तो याद रखें कि इसकी शाखाएं जमीन की ओर न जाए। इसकी शाखाएं ऊपर की ओर बढ़ेंगी तो व्यक्ति को उतनी ही प्रगति मिलेगी।

Kali Mirch ke Upay: शनिवार को करें काली मिर्च के यह उपाय, बरसेगा धन