दर्पण के सामने सोने से क्या होता है?


By Ayushi Singh17, Sep 2024 12:47 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में आईना लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना पड़ता है। आइए जानते हैं कि दर्पण के सामने सोने से क्या होता है-

माना जाता है अशुभ

बेडरूम में बिस्तर के सामने आईना होना अशुभ माना जाता है। इसका असर सीधा दिमाग पर पड़ता है और मन अशांत रहता है।

बढ़ते हैं कलेश

बेडरूम में बिस्तर के सामने आईना होने से पति-पत्नी के बीच में कलेश बढ़ता है और इससे रिश्तों में खटास पैदा होती है।

आती है दरार

बेडरूम में आईना लगाने से परिवार के बीच में दरार आती है। इससे घर-परिवार में आपसी प्रेम भी कम होता है।

रुक जाती है तरक्की

बेडरूम में आईना लगाने से जीवन में तरक्की रुक जाती है और लाख मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती है।

आती है अशांति

बेडरूम में आईना लगाने से मन अशांत रहता है और तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे किसी काम में मन नहीं लगता है।

आती है नकारात्मक ऊर्जा

बेडरूम में आईना लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

इन कारणों से दर्पण के सामने नहीं सोना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पितृ पक्ष में पितरों को जल अर्पित करने की सही विधि