Vastu Tips: घर से हटा दें ये टूटी-फूटी वस्तुएं, वरना हो जाएंगे कंगाल


By Hemraj Yadav13, Jan 2023 03:59 PMnaidunia.com

कांटेदार पौधे

घर में किसी भी तरह के कांटेदार पौधे न लगाएं। ऐसा करने से घर-परिवार के सदस्यों के संबंधों में तनाव बना रहता है।

किचन में झाड़ू

किचन में कभी भी झाड़ू, जूते-चप्पल और पोछा नहीं रखना चाहिए। इससे घर में बरकत नहीं होती। रुपयों की परेशानी होती है।

नल लीक न हो

घर के किचन का नल कभी भी लीक नहीं होना चाहिए। नल से पानी टपकते रहने के कारण घर में कंगाली आती है।

खंडित मूर्ति

घर में देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति भी नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष बनता है और आर्थिक हानि होती है।

ऐसी तस्वीरें न लगाएं

घर में कभी भी युद्ध, डूबती नाव, जंगली जानवर, कांटेदार पौधों की तस्वीर नहीं लगाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा रहती है।

टूटा पलंग

यदि घर में टूटा हुआ पलंग है तो तुरंत हटा दें। इससे वैवाहिक जीवन में मुश्किलें पैदा होती है। घर में कभी शांति नहीं रहती है।

टूटे बर्तन

घर में टूटे और बेकार बर्तन भी अशुभ होते हैं। घर में टूटे बर्तन रखने होने से दरिद्रता आती है और वास्तु दोष भी होता है।

खराब घड़ी

खराब घड़ी भी कभी घर में नहीं रखना चाहिए। बंद या खराब घड़ी रखने से घर की उन्नति रुक जाती है और दरिद्रता आती है।

टूटा दरवाजा

घर का मुख्य या अन्य दरवाजे टूटे हों तो इन्हें वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। टूटे दरवाजे से घर में निगेटिव ऊर्जा आती है।

Mauni Amavasya 2023: जानिए मौनी अमावस्या का महत्व, जरूरी उपाय