Vastu Tips: पूजा घर से आज ही हटा दें ये चीजें, वरना करना पड़ेगा परेशानियों का सा
By Ekta Sharma2023-02-24, 17:23 ISTnaidunia.com
न रखें ये चीजें
पूजा घर में कभी भी ऐसी चीजें नहीं रखनी चाहिए जो नकारात्मकता का कारण बनें। इन चीजों को पूजा घर में रखने से मन एकचित नहीं होता है। साथ ही धन समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है।
खंडित मूर्तियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर में कभी भी टूटी या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसी मूर्तियां रखने से पूजा का फल नहीं मिलता है और नकारात्मक ऊर्जा अधिक फैलती है।
एक से अधिक मूर्तियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में कभी भी एक देवी-देवता की एक से अधिक मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से बुरा असर पड़ता है।
रौद्र रूप वाली मूर्तियां
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पूजा घर में रौद्र रूप वाली मूर्तियां कभी भी नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि तस्वीर या मूर्ति रखने से अनिष्ट होता है।
कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें
वास्तु के मुताबिक, पूजा घर में कभी भी कटी फटी धार्मिक पुस्तके नहीं रखनी चाहिए। अगर फट गई है, तो उन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें।