वास्तु के हिसाब से घर के पर्दों का चुनाव करना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तरक्की के नए दरवाजे खुलते हैं।
पूजा रंग में पीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। वास्तु शास्त्र में पीले रंग को ज्ञान, तपस्या, धैर्य और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना गया है।
घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इस रंग के पर्दे घर में समृद्धि और सुकून लेकर आते हैं। पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलती है।
घर की पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए। ऐसा करने से नौकरी, बिजनेस में फायदा होता है। पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने से भाग्य का साथ मिलता है।
घर के बेडरूम में नारंगी, गुलाबी, नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे दांपत्य जीवन मधुर बना रहता है। लाल रंग के पर्दे बेडरूम में लगाने से पति-पत्नी में तनाव पैदा होता है।