Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद ये 7 काम करने से मां लक्ष्मी होंगी नाराज


By Sahil10, Nov 2023 10:53 PMnaidunia.com

सूर्यास्त के बाद न करें ये काम

वास्तु शास्त्र में उन कार्यों को करने की मनाही होती है, जिनका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। इस तरह ही सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों को न करने के सलाह दी जाती है।

पैसों का लेन-देन

वास्तु में उल्लेख है कि कभी भी सूर्यास्त के बाद पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। मान्यता के मुताबिक, इस समय दिए गए पैसे वापिस नहीं मिलते हैं।

घर में न लगाएं झाड़ू

सूर्यास्त होने के बाद घर में झाड़ू लगाने की भी मनाही होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

नाखून और बाल न कटवाएं

सूरज डूबने के बाद भूलकर भी बाल और नाखून न काटें। इस एक गलती की वजह से घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है और कर्ज का भार भी बढ़ जाता है।

कपड़े न धोएं

वास्तु में उल्लेख है कि सूर्यास्त के बाद कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से परिवार के लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।कपड़े न धोएं वास्तु में उल्लेख है कि सूर्यास्त के बाद कपड़े भी नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से परिवार के लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

शाम के समय न सोएं

वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र भी है कि शाम के समय सोना भी अशुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने वाले लोगों के घर में मां लक्ष्मी नहीं आती हैं।

तुलसी में न दें जल

तुलसी के पौधे का विशेष धार्मिक महत्व होता है। सूर्यास्त के बाद तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही इसकी पत्तियों को तोड़ना चाहिए।

इन चीजों का न करें दान

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शाम के समय खट्टी चीजों का दान करना भी सही नहीं होता है। इस एक गलती से आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इंसान की सोई किस्मत जगा देते हैं ये 2 संकेत