Vastu Tips: आर्थिक समस्या का कारण बनती हैं ये गलतियां, जानिए उपाय


By Ekta Sharma09, Mar 2023 04:42 PMnaidunia.com

वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तु से जुड़ी कुछ गलतियां व्यक्ति को कर्ज के बोझ में दबा देती हैं। इसलिए जरूरी है कि इन गलतियों को तुरंत सही किया जाए।

कूड़ेदान

घर के बाहर या प्रवेश द्वार पर कभी भी कूड़ादान ना रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान कम होता है। घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें।

बिस्तर पर न खाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी व्यक्ति को बिस्तर में बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और सुख-समृद्धि में बहुत बाधा आती है।

न छोड़ें गंदे बर्तन

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी रात को किचन में गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। रात को सोने से पहले पूरे किचन को हमेशा साफ करें। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

न करें इन चीजों का दान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय कभी भी किसी को दूध, दही, नमक आदि का दान में न दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

Vastu Dosh: वास्तु दोष से हैं परेशान? दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय