जावित्री, गायित्री और केसर को कूटकर गुग्गल मिलाएं। 21 दिनों तक इसे शाम को जलाएं। इससे घर में खुशहाली आएगी और कलह की स्थिति नहीं बनेगी।
लोबान को उपले की आग में रखकर इसके धुएं को घर में चारो तरफ घुमाएं। इससे घर में सकारात्मकता आती है।
पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर धूप बना लें और इसे कंडों में रखकर जलाएं। 21 दिनों तक ऐसा करें। घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।
गुरुवार और रविवार के दिन गुड़, घी को मिलाकर कंडे पर जलाएं। इससे निकले धुएं से घर में खुशहाली आती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है।
लोबान, गुग्गल, कपूर, घी, चंदन एक साथ मिलाकर जलाएं। इसके धुएं को घर में चारों तरफ फैलाएं। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।