Vastu Tips: धन को आकर्षित करता है ये पौधा, घर में लेकर आता है गुडलक


By Ekta Sharma09, Feb 2023 07:04 PMnaidunia.com

लकी प्लांट्स

घर के बाहर और अंदर लगाने के लिए मनी प्लांट, क्रासुला, स्पाइडर प्लांट, केला, एलोवेरा जैसे विभिन्न तरह के पौधे मौजूद है। इन्हीं पौधे में से एक घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

लक्ष्मणा पौधा

इस पौधे को लक्ष्मणा के नाम से जानते हैं। लक्ष्मणा एक बेल की तरह दिखने वाला पौधा है। इस पौधे के पत्ते पान और पीपल की तरह नजर आते हैं। लक्ष्मणा पौधा आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक माना जाता है।

मां लक्ष्मी प्रिय पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस घर में सही दिशा में रखने से सुख-समृद्धि, धन-वैभव की प्राप्ति होती है। लक्ष्मणा मां लक्ष्मी के प्रिय पौधों में से एक माना जाता है। इसे घर में लगाने से आमदनी बढ़ जाती है।

वास्तु दोष होगा समाप्त

इसके साथ ही घर में मौजूद वास्तु दोष समाप्त हो जाता है। रुके हुए काम एक बार फिर सुचारू रूप से चलने लगते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

इस दिशा में लगाएं

लक्ष्मणा पौधे को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा को कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसे पूर्व दिशा की ओर भी लगा सकते हैं। इसे एक बड़े गमले में लगाकर बालकनी में भी रख सकते हैं।

Namak Ke Totke: नमक के इन उपायों से दूर कर सकते हैं आर्थिक तंगी