घर का वास्तु ठीक न होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु में उल्लेख है कि कुछ चीजों को घर के अंदर रखना अशुभ होता है।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि घर के मंदिर में कभी भी देवी देवताओं की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा, फटी हुई तस्वीर भी घर में न रखें।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए जरूरी है कि आप फटे पुराने कपड़े न पहनें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
घर में कभी भी बगैर चाबी वाला ताला नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि बिना चाबी वाला ताला रखने से बुरा भाग्य आकर्षित होता है।
वास्तु शास्त्र के नियमों में जिक्र है कि घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा न रखें। वहीं, शीशे में दरार आने पर भी इसे बदल लें। दरअसल, टूटा हुआ शीशा घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है।
अगर आपके घर में महाभारत के युद्ध की पेंटिंग है तो इसे तुरंत हटा दें। वास्तु के अनुसार, घर में किसी भी युद्ध से संबंधित पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए।
घर में मकड़ी के जाले भी कई बार लग जाते हैं। वास्तु में कहा गया है कि जिस घर में मकड़ी के जाले लगे होते हैं, वहां आर्थिक संकट का खतरा बढ़ जाता है।
सभी अपने घर में पौधे जरूर लगाते हैं, लेकिन सूखे हुए पौधों को घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसे पौधे नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।