वास्तु शास्त्र में दिशाओं के अलावा घर में रखी चीजों का भी खास महत्व होता है। सुख-शांति के लिए वास्तु की टिप्स को अपनाया जाता है।
घर में धन को आकर्षित करने के लिए कुछ वस्तुओं को महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जान लेते हैं कि किन वस्तुओं को घर में रखना शुभ होता है।
भगवान गणेश की आराधना किए बगैर कोई पूजा सफल नहीं होती है। शायद आप जानते होंगे कि श्री गणेश की मूर्ति घर में रखने से पैसों को आकर्षित किया जा सकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गोल्ड फिश पॉट घर में धन को आकर्षित करने का काम करता है। इसलिए फिश पॉट को घर में रखा जाता है।
घर में धन प्राप्ति के लिए कुबेर यंत्र को स्थापित किया जाता है। मान्यता है कि आर्थिक संकट को दूर करने के लिए कुबेर यंत्र की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।
हिंदू धर्म में हाथी को गणपति का स्वरूप माना जाता है। वास्तु में उल्लेख है कि जिस घर में हाथी की मूर्ति होती है उस घर के सदस्यों पर भगवान गणेश की कृपा रहती है।
धन और समृद्धि के देवता भगवान कुबेर हैं। घर की तिजोरी में कुबेर की मूर्ति रखने से धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वास्तु में कहा गया है कि धन को आकर्षित करने के लिए तिजोरी के अंदर एक छोटा सा दर्पण रखना चाहिए। दर्पण ऐसी जगह रखें, जो आपको लॉकर खोलते समय दिखाई दें।