अक्सर पति और पत्नी के बीच किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। कई बार थोड़ी सी बहस भी बड़ी लड़ाई का रूप ले लेती है।
कई बार ऐसा होता है कि कपल के बीच शादी होने के कुछ महीनों के बाद ही झगड़े होने शुरू हो जाते हैं। इसके पीछे काफी कारण होते हैं।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों के पीछे वास्तु दोष होता है। आइए जान लेते हैं कि इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
अगर आप अपने रिश्तों को बेहतर बनाना चाहते हैं तो दक्षिण-पूर्व दिशा वाले कमरे में रहने की गलती न करें। इसकी वजह से पति-पत्नी के रिश्ते प्रभावित होते हैं।
पति-पत्नी के बीच हद से ज्यादा झगड़े होने पर बेडरूम से फालतू के सामान को तुरंत हटा देना चाहिए। इसकी मदद से झगड़े पहले की तुलना में कम होंगे।
झगड़ों को कम करने के लिए जरूरी है कि घर के कमरे में हल्के रंगों का प्रयोग करें। डार्क कलर नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।
वास्तु में उल्लेख है कि आपको अपने रहने वाले कमरे में पत्नी के साथ वाली तस्वीर लगानी चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा में ऐसी तस्वीर लगाना शुभ होता है।
वास्तु के मुताबिक, पति और पत्नी के संबंधों को मधुर बनाने के लिए पत्नी को हमेशा अपने पति के बाएं तरफ सोना चाहिए।