गरुड़ पुराण की मान्यता हिंदू धर्म में काफी अधिक है। इस धार्मिक ग्रंथ में मृत्यु के बाद होने वाले कर्मों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
गरुड़ पुराण में अच्छे और बुरे कर्मों के वजह से होने वाले चीजों के बारे में जिक्र किया गया है। इसमें अच्छे कर्म में स्वर्ग और बुरे कर्म में नरक के बारे में बताया गया है।
गरुड़ पुराण में आपके अगले जन्म के बारे में बताया गया है। जिसमें यह पता चलता है कि अगले जन्म में आपका जन्म किस रूप में होगा।
गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर कोई भी व्यक्ति जिसने अपने जीवन में धोकेबाजी, छल और कपट किया है। उसका अगला जन्म उल्लू के रूप में होता है।
गरुड़ पुराण में यह जिक्र किया गया है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में जानवरों पर जल करता है, उसे अगले जन्म में बकरा बनना पड़ता है।
जो लोग इस जन्म में गौ हत्या, भ्रूण हत्या और स्त्रियों पर अत्याचार करते हैं, उन्हें अगले जन्म में चांडाल बनाया जाता है।
गरुड़ में किए गए जिक्र के मुताबिक, जो व्यक्ति अपने जीवन में धार्मिक ग्रंथों का अपमान करता है, वह अगला जन्म में कुत्ता बनता है।
हिंदू धर्म के अनुसार हरेक व्यक्ति को गरुड़ पुराण के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। इससे उनके द्वारा किए गए कर्मों के बारे में पता चलता है।