Vastu Tips: साल 2024 में इस दिशा में लगाएं घोड़े की नाल, बढ़ेगी धन-संपत्ति


By Sahil23, Dec 2023 07:37 PMnaidunia.com

वास्तु टिप्स

नए साल में घर के अंदर सुख-शांति बरकरार रखने के लिए आप वास्तु शास्त्र की कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं।

घोड़े की नाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घोड़े की नाल को घर में लगाना शुभ माना होता है। इसे सही दिशा में लटकाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

नजर दोष से मुक्ति

अगर आप नजर दोष से परेशान रहते हैं तो नए साल की शुरुआत में ही घोड़े की नाल को घर ले आएं। खैर, आपको इससे जुड़े वास्तु के नियमों का पालन भी करना होगा।

घोड़े के नाल की शेप

घोड़े की नाल लोहे से बनी होती है। बता दें कि घोड़े की नाल दो तरह की आकृति की होती है। इसमें पहली यू शेप और दूसरी रिवर्स यू शेप की होती है।

किस दिशा में लगाएं?

अब सबसे जरूरी सवाल कि घोड़े की नाल को किस दिशा में लगाएं। वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर या पूर्व दिशा में काले घोड़े की नाल आप लगा सकते हैं।

नेगेटिविटी से छुटकारा

घर के माहौल को सकारात्मक बनाना चाहते हैं तो काले घोड़े की नाल लगाएं। इससे घर के अंदर सुख-समृद्धि आती है और नेगेटिविटी दूर हो जाती है।

मुख्य द्वार पर लटकाएं

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर घोड़े के दाहिने पैर की नाल को लटका दें। इसकी मदद से धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

घर में लगाएं ऐसे घोड़े की नाल

यदि आप चाहते हैं कि घर में सुख-सौभाग्य बढ़ता रहे तो काले घोड़े की नाल लगाएं। इस उपाय को करने से धन में बरकत भी होगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूर्य-राहु की युति से संवरेगी इन राशियों की किस्मत