आचार्य चाणक्य के द्वारा 3 ऐसी जगहों के बारे में जिक्र किया है जहां खर्च करने से पहले कभी भी कंजूसी नहीं करना चाहिए।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक इन 3 जगहों पर दान हर एक इंसान के लिए अच्छा माना जाता है और इससे धन की वृद्धि होती है।
आचार्य चाणक्य ने यह बताया है कि अमीर लोगों को कभी गरीब लोगों को मदद करने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए।
अगर आपके पास काफी सारा धन हो तो आपको खासतौर पर रोग से पीड़ित और बेसहारा लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
बताए गए आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति ऐसा करने से पीछे नहीं हटता है वो अपने आप को सामाजिक और धार्मिक तौर पर बेहतर महसूस करता है।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक किसी भी इंसान को धर्म और कर्म के कार्यों में भी कंजूसी नहीं करनी चाहिए। यह सही नहीं माना जाता।
चाणक्य के द्वारा बताए गए नियमों के मुताबिक इंसान को जब भी मौका मिले किसी भी मंदिर या तीर्थ स्थान पर दान अवश्य करना चाहिए।
वहीं, दूसरी ओर उनकी अनुसार, हर इंसान को समाज और देश कल्याण के लिए दान करने से पहले थोड़ा भी नहीं सोचना चाहिए।