वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है, वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं, इन नियमों का पालन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वहीं इन नियमों को नजरअंदाज करने से वास्तु दोष लगता है, वास्तु दोष लगने से घर में नेटेटिविटी आती है और कार्यों में सफलता नहीं मिलती है।
ऐसे में कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनका पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
माता लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है, ऐसे में घर में माता लक्ष्मी के आगमन के लिए साफ-सफाई करें। साफ-सफाई रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
दिया घर के मुख्य द्वार पर रोज जलाएं, ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
वहीं घर में तुलसी का पौधा जरूर रखें, तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से और जल देने से पॉजिटिविटी आती है और धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
वहीं पानी की बर्बादी कभी भी न करें, ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। अगर घर का नल टपक रहा है तो इसे सही कराएं।
वहीं घर में मछली की चांदी की मूर्ति रखनी चाहिए, इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इन नियमों का पालन करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com