वास्तु शास्त्र में घर की सभी चीजों को रखने के नियम बताए गए हैं। अलमारी को सभी बेडरूम में रखते हैं। आज बात कर रहे हैं कि इसे शयनकक्ष में कहां रखना शुभ नहीं माना जाता है।
अलमारी को सही जगह पर न रखने से दुर्भाग्य पीछे पड़ जाता है। वास्तु के अनुसार, कई स्थितियों में अलमारी को बेड के पास या बेड के सामने रखना सही नहीं होता है।
अलमारी को कुछ लोग बेड के सिरहाने के पास रख देते हैं, जो वास्तु की नियमों के तहत गलत है। इस जगह पर अलमारी रखने से व्यक्ति के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
शयनकक्ष में सिरहाने के पास अलमारी रखने से मानसिक तनाव बढ़ता है। इसके अलावा, व्यक्ति गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में भी आ सकता है।
अलमारी को भूलकर भी कमरे के बीचों बीच नहीं रखना चाहिए। इस जगह पर अलमारी रखने से पूरे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और आर्थिक समस्याएं पैदा होती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अलमारी को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना भी अशुभ माना जाता है। इस दिशा में अलमारी रखने से व्यक्ति के जीवन में कष्टों का आगमन होता है।
अगर आपकी अलमारी में शीशा लगा हुआ है तो उसे ऐसी जगह पर न रखें, जिससे उसकी परछाई बेड के ऊपर पड़ें। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और नींद न आने की समस्या होगी।
यहां दी गई तमाम जानकारी वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। यही कारण है कि हम उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।
यहां हमने जाना कि अलमारी को घर की किस जगह पर नहीं रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ