आज हम आपको वास्तु दोष दूर करने के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से घर में लगने वाला वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा और आपके घर की तरक्की होने लगेगी। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय
घर के द्वार पर घोड़े की लोहे वाली नाल लगायें। लेकिन नाल अपने आप गिरी होनी चाहिए।
घर में अखंड रूप से 9 बार रामायण का पाठ करने से वास्तुदोष का निवारण होता है।
मकान में रसोई घर सही स्थान पर ना हो तो अग्निकोण में एक लाल बल्ब लगा दें और निरंतर जला कर रखें।
मुख्य द्धार के ऊपर हनुमान जी के चरणों के सिंदूर से नो अंगुल लंबा नो अंगुल चोडा स्वास्तिक का चिन्ह बनाये और जहां पर भी वास्तु दोष है वहां इस चिन्ह का निर्माण करें वास्तुदोष का निवारण हो जाता है।