Vastu Tips: मेन गेट पर रखी ये चीजें दरिद्रता करती हैं दूर


By Sahil21, Oct 2024 11:20 AMnaidunia.com

दरिद्रता दूर करने वाली चीजें

वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार का खास महत्व बताया गया है। इसके आसपास रखी गई वस्तुओं का प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है।

तुलसी का पौधा

मेन गेट के पास तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस पौधे में धन की देवी का वास होता है।

स्वास्तिक चिन्ह

मुख्य द्वार के ऊपर या पास में स्वास्तिक चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर के अंदर सकारात्मकता का प्रवेश होता है।

बांस का पौधा

वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। मुख्य द्वार के पास इसे रखने से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।

घंटी या विंड चाइम्स

फेंगशुई में घंटी या विंड चाइम्स को शुभ बताया गया है। इन दोनों चीजों को मेन गेट के पास लटकाने से घर की सुख-शांति बढ़ती है।

लक्ष्मी चरण

मां लक्ष्मी के चरण को भी मेन गेट के ऊपर लगाया जा सकता है। इससे घर के अंदर मां लक्ष्मी और सकारात्मकता दोनों का प्रवेश होगा।

गणेश जी की मूर्ति

मेन गेट के पास भगवान गणेश की मूर्ति को लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां घर से दूर रहती हैं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हम कोई दावा नहीं कर रहे हैं।

घर की दरिद्रता दूर करने के लिए मेन गेट पर कुछ शुभ चीजों को रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Freepik

नाक से मांग तक सिंदूर क्यों लगाया जाता है?