नाक से मांग तक सिंदूर क्यों लगाया जाता है?


By Ayushi Singh21, Oct 2024 11:16 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में सिंदूर का विशेष महत्व है। इससे सुहागिन महिलाएं अपनी मांग में लगाती है,जिसे उनके पति की उम्र लंबी होती है। आइए जानते हैं कि नाक से मांग तक सिंदूर क्यों लगाया जाता है-

माना जाता है शुभ

ऐसा माना जाता है कि नाक से मांग तक सिंदूर लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है और इसे शुभ भी माना जाता है।

उम्र होती हैं लंबी

ऐसा कहा जाता है कि जितना लंबा सिंदूर लगाया जाता है, उतनी ही लंबी पति की आयु होती है और रिश्ता भी मजबूत होता है।

सुहाग की निशानी

नाक से मांग तक सिंदूर लगाने से सुहाग की निशानी माना जाता है और इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

पूर्ण होती है मनोकामना

किसी पूजा या व्रत के दौरान नाक से मांग तक सिंदूर लगाते हैं, तो इससे जीवन की सारी मनोकामना पूर्ण होती है।

होती है तरक्की

ऐसा भी माना जाता है कि जितना लंबा सिंदूर लगाते हैं, उतना ही पति को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है और सफल होते हैं।

आती है सुख-समृद्धि

नाक से मांग तक सिंदूर लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और इससे वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी में प्रेम भी बना रहता है।

इन कारणों से नाक से मांग तक सिंदूर लगाया जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दीपावली के दिन घर में कपूर जलाने के फायदे