घर के लिए विंड चाइम लगाना बेहद लाभकारी होता हैं। आइए जानते हैं घर में कहा विंड चाइम लगाना चाहिए।
विंड चाइम की घंटियां हवा की गति के साथ जब एक-दूसरे से टकराती है तो इससे मधुर ध्वनि निकलती है।
घर के मेन दरवाजे के पास 4 छड़ों वाली विंड चाइम लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।
विंड चाइम को घर में सही दिशा में लगाने से हवा के प्रवाह के चलते वह आपस में टकराते है और मधुर ध्वनि पैदा करते हैं। इसे हमेशा ऐसी दिशा में लगाए जहा हवा का प्रवाह हो।
लकड़ी से बना विंड चाइम दक्षिण और पूर्व की दिशा में लटकाना चाहिए। ऐसा न करने पर घर के लोगों के हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
घर में विंड चाइम को सही दिशा में न लगाने से हमेशा अशांति का माहौल बना रहता है। इसे घर में हमेशा पश्चिम और उत्तर की दिशा में लगाना चाहिए।
विंड चाइम को सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। इससे निकलने वाली मधुर ध्वनि से घर में सकारात्मकता आती है।
विंड चाइम से निकलने वाली मधुर ध्वनि से मन को शांति मिलती है। इससे घर में गुड लक भी आता है।