वट सावित्री के दिन करें ये उपाय, पति-पत्नी के बीच झगड़े होंगे दूर


By Ayushi Singh09, May 2025 11:57 AMnaidunia.com

वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना करती है। आइए  जानते हैं कि वट सावित्री के दिन कौन-से उपाय करने पर  पति-पत्नी के बीच झगड़े दूर होंगे-

वट सावित्री कब है?

हर साल के ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है और इस साल 26 मई को वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा।

वट सावित्री का महत्व

हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है और इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती है। साथ ही, वटवृक्ष की पूजा करती है।

ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव का वास

माना जाता है कि वटवृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव का वास होता है और इस वृक्ष की पूजा करने से उन्हें  अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।

भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही, उन्हें श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।

कच्चा सूत लपेंटे

वट सावित्री व्रत के दिन कच्चा सूत या मौली 108 बार लपेटें और अपनी वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना करते हुए 108 बार प्रदक्षिणा करें।

दीपक जलाएं

पूजा करने के बाद 11 घी के दीपक वटवृक्ष के नीचे जलांए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

वट सावित्री के दिन ये उपाय करने से पति-पत्नी के बीच झगड़े दूर होंगे। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दक्षिण दिशा में बने घर का वास्‍तु दोष कैसे दूर करें?