Sugar Control: डायबिटीज को कंट्रोल कर सकती हैं ये सब्जियां


By Arbaaj18, Jun 2023 04:14 PMnaidunia.com

खानपान

आजकल गलत खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के कारण देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं।

डायबिटीज कंट्रोल

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसको समय पर नियंत्रित नहीं किया जाए तो ये शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता हैं।

डाइट

किसी भी बीमारी की बढ़ाने या उसे कंट्रोल करने में डाइट का विशेष महत्व होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए इन सब्जियों का सेवन फायदेमंद हो सकता हैं।

पालक

पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पालक में आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते है, जो डायबिटीज को नियंत्रित करते है।

ब्रोकली

अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो ब्रोकली का सेवन जरूर करें। ब्रोकली की सब्जी या उसका सूप पिएं।

भिंडी

भिंडी में कैल्शियम, विटामिन सी और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। फाइबर के कारण डायबिटीज में भिंडी फायदेमंद होती है।

खीरा

खीरा गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही डायबिटीज लेवल को भी नियंत्रित में रखता है। खीरे का इस्तेमाल सलाद के तौर पर भी किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कच्चा दूध पीने के फायदे और नुकसान