शुगर से बचाने का काम करती हैं ये स्वादिष्ट सब्जियां


By Sahil26, Sep 2023 03:34 PMnaidunia.com

शुगर की बीमारी

डायबिटीज को शुगर और मधुमेह के नाम से भी जाना जाता है। सामान्य तौर पर यह बीमारी खराब लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी गलत आदतों की वजह से होती है।

शुगर के लिए फायदेमंद सब्जियां

आज बात कर रहे हैं कि शुगर को कंट्रोल करने और इससे बचने के लिए कौन सी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं, ये सब्जियां खाने में स्वादिष्ट भी होती हैं।

अरबी खाएं

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जमीन के नीचे होने वाली सब्जी अरबी को खा सकते हैं। अरबी में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

अरबी का सेवन करने से डायबिटीज जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने के अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बूस्ट होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

पालक

हरी सब्जियों को खाने से सेहत को कई कमाल के फायदे मिलते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए पालक को बेस्ट सब्जी माना जाता है।

ब्रोकली

ब्रोकली में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से पेट और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। शुगर के मरीजों को ब्रोकली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

हरी बीन्स

हरी फलियां विटामिन सी और ए का बेस्ट स्त्रोत है। इसका नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।

खीरा

हम सभी जानते हैं कि खीरा खाने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। खीरा खाने से डायबिटीज के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नसों में जमी गंदगी को दूर कर सकती हैं ये पत्तियां, कोलेस्ट्रॉल भी होगा कंट्रोल