मानसून गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ कई बीमारियां भी ले आता हैं। आइए जानते है बारिश के मौसम में आपको किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
बारिश के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चे हो या बड़े गलत खानपान इस मौसम में हर किसी की इम्यूनिटी को प्रभावित कर सकते हैं।
हेल्दी रहने के लिए वैसे तो हरी सब्जियां बेहद फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन बारिश के मौसम में कम से कम हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
बारिश के मौसम में फूलगोभी, मटर और भिंडी जैसी सब्जियों के सेवन से भी बचना चाहिए। ऐसी सब्जियों को बारिश के मौसम में पचने में समय लगता है।
मानसून के सीजन में दहीं का सेवन करने से भी बचना चाहिए। दही की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में इसके सेवन से आपको कोल्ड भी हो सकता है।
बारिश के मौसम में मशरूम के सेवन से भी बचना चाहिए। बारिश के मौसम में मशरूम में बैक्टीरिया होने की संभावना रहती है। ऐसे में इसका सेवन आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते है।
सलाद में कच्ची सब्जियों का कम से कम सेवन करना चाहिए। सलाद वैसे तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है लेकिन मानसून के सीजन में इसका सेवन आपकी इम्यूनिटी को प्रभावित कर सकता है।
इस मौसम में लहसुन, खीरा, टमाटर, मूली, लौकी, करेला बींस आदि का सेवन करना चाहिए। ध्यान रहें कि आप खाने को अच्छी तरीके से पकाएं।