अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। कुछ चीजें जो आप खाते हैं, वे सेहत खराब कर सकती है।
अगर आप इन चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो किडनी में पथरी होने के खतरा बढ़ जाता है। किडनी की पथरी गंभीर और दर्दनाक समस्या है।
गुर्दे की पथरी अतिरिक्त कैल्शियम, यूरिक एसिड और ऑक्सालेट से बनती है। जब ये पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते तो किडनी या मूत्रवाहिनी में जमा हो जाते हैं। पथरी का निर्माण करते हैं।
ऑक्सालेट प्राकृतिक रूप से खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। जिनमें फल, सब्जियां, नट्स, फलियां, चाय और चॉकलेट शामिल हैं।
कुछ सब्जियों में ऑक्सालेट की अधिक मात्रा होती है। जिससे कडनी की पथरी हो सकती है। ऐसे में पालक, बीटरूट, हरे पत्ते वाली सब्जियां, आलू और सोयाबीन का सेवन कम करना चाहिए।
अगर किडनी की समस्या से बचना है तो केला, काजू, मूंगफली, अखरोट, कद्दू के बीज, ब्रोकोली, बीन्स और अंजीर का सेवन करना चाहिए।