जुलाई में 2 बार गोचर करेंगे शुक्र, 3 राशियों की होगी मौज


By Sahil22, Jun 2024 01:02 PMnaidunia.com

शुक्र का गोचर

जुलाई के महीने में सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र गोचर करेंगे। फिलहाल शुक्र मिथुन राशि में विराजमान हैं और उनके राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।

जुलाई में दो बार करेंगे गोचर

शुक्र ग्रह आने वाले माह जुलाई में दो बार गोचर करेंगे। शुक्र के दो बार राशि परिवर्तन करने का लाभ 3 राशि के जातकों को सबसे ज्यादा मिलेगा।

7 जुलाई को कर्क में करेंगे प्रवेश

शुक्र ग्रह जुलाई महीने की 7 तारीख को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क में शुक्र के विराजमान होने से कुछ लोगों की किस्मत खुल सकती है।

सिंह राशि में शुक्र का गोचर

जुलाई में दूसरी बार शुक्र ग्रह 31 तारीख को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र ग्रह के प्रवेश करने से कई राशि के लोग धनवान बन सकते हैं।

कर्क राशि को होगा लाभ

शुक्र ग्रह आपकी राशि में विराजमान होंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ेगा। धन संबंधित परेशानियों से भी कर्क राशि को छुटकारा मिल जाएगा।

मेष राशि के जातक

शुक्र ग्रह का गोचर मेष राशि वालों के लिए फलदायी साबित होगा। इस अवधि में लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा, भौतिक सुखों में भी बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि के लिए लाभदायक

शुक्र ग्रह का दो बार गोचर करना तुला राशि के लिए फायदेमंद रह सकता है। इसके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। 

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसके जरिए कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि शुक्र के गोचर करने का लाभ किस राशि के लोगों को मिलेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आषाढ़ मास में क्या नहीं करना चाहिए?