वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति होने पर व्यक्ति को आर्थिक मामलों में परेशानियों से नहीं गुजरना पड़ता है।
12 जून को शुक्र ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है। अब 30 जून को यह ग्रह इसी राशि में उदय होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा।
धन के कारक ग्रह शुक्र के उदय होने से कुछ राशि वालों का भाग्य खुल जाएगा। करियर के लिहाज से यह अवधि बेहतरीन साबित होगी।
मिथुन राशि में शुक्र ग्रह का उदित होना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। शुक्र के प्रभाव से तुला राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा।
शुक्र ग्रह का उदय होना कन्या राशि वालों के लिए भी फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कारोबार में भी तरक्की हासिल हो सकती है।
इस राशि वालों के लिए भी शुक्र ग्रह का उदित होना लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार में उन्नति होने से लेकर संपत्ति की प्राप्ति भी आपको हो सकती है।
शुक्र ग्रह के प्रभाव से सिंह राशि वालों के प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। इसके अलावा, आपकी आय के स्त्रोत में भी बढ़ोतरी होगी।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि शुक्र के उदय होने का लाभ किन राशि वालों को मिलेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ