अगले 1 महीने पैसों से भरी रहेगी इन 4 राशियों की तिजोरी


By Prakhar Pandey07, Oct 2023 05:52 PMnaidunia.com

राशि परिवर्तन

हर ग्रह एक समय के बाद अपना राशि परिवर्तन करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

शुक्र ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को बेहद शुभ माना जाता हैं। अगर कुंडली में यह ग्रह मजबूत हैं, तो जातक को कभी भी सुख-सुविधाओं और अन्य चीजों की कमी नहीं होती है।

सिंह राशि में प्रवेश

सिंह राशि में 2 अक्टूबर को शुक्र ग्रह प्रवेश करेगा और 3 नवंबर तक विराजमान रहेगा। इस राशि परिवर्तन से वृष, मिथुन, कन्या समेत 4 राशियों को खुशी मिलने वाली है।

सुखों का कारक

शुक्र ग्रह को कला, प्रेम, वाहन, वैवाहिक जीवन और तमाम भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। कुंडली में यह ग्रह अगर शुभ स्थिति में है, तो सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के व्यापारी जातकों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन काफी शुभ साबित होगा। इस समय में शेयर बाजार से धन की प्राप्ति हो सकती है। अपने बच्चे की तरफ से हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते है। इस राशि के कर्मचारी लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी भी हो सकती है। कानूनी मसला भी इस दौरान खत्म हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस राशि परिवर्तन से व्यापार में मुनाफा और रुके हुए काम भी पूरे हो सकते है। इस अवधि में संपत्ति से जुड़े पुराने विवाह भी हल हो सकते है।

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी होते हैं। यह सदैव इस राशि वालों पर विशेष कृपा बरसाते है। इस राशि के जातकों को ग्रह परिवर्तन से प्रतिष्ठा और निवेश में लाभ मिलेगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Grahan 2023: शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया, सूतक में न करें ये काम