2 मई तक 6 राशियों की रहेगी मौज, लग्जरी वाला ग्रह भर देगा तिजोरी
By Kushagra Valuskar2023-03-25, 12:47 ISTnaidunia.com
शुक्र ग्रह
शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य और धन का कारक माना जाता है। जिनके कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। उन्हें आर्थिक, शारीरिक और मानसिक सुख प्राप्त होता है।
शुक्र का प्रभाव
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व है। सभी राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
शुक्र राशि परिवर्तन
शुक्र ग्रह 6 अप्रैल को वृष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। यह इस राशि में 2 मई तक रहेगा। इस गोचर से 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा।
मेष
शुक्र का गोचर अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधान की संभावना है। आप सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से शुक्र का गोचर अच्छा रहेगा।
वृष
वृष राशि के जातकों को शानदार अवसर मिलेंगे। मुकदमेबाजी सुलझ सकती है। करियर के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन फायदेमंद रहेगा।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। धन संचय करने में सफल होंगे।
कन्या
शुक्र का गोचर बेहद शुभ रहेगा। काम के सिलसिले में बाहर जाने का मौका मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन खूबसूरत रहेगा।
मकर
करियर के शीर्ष पद पर पहुंच सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। धन संचय करने में सफल होंगे। शुक्र के प्रभाव से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ
नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। खूब पैसा कमाएंगे।