शुक्र 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ने वाला है।
शुक्र का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमा सकते हैं।
शुक्र का राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए फलदायी साबित होगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
शुक्र का ग्रह गोचर आर्थिक दृष्टिकोण से तुला राशि वालों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
शुक्र का गोचर कुंभ राशि वालों का भाग्य चमका देगा। इस राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ फलों की प्राप्ति होगी।