कुंडली का यह 1 कमजोर ग्रह बनाता है बदसूरत


By Sahil20, Apr 2024 08:06 PMnaidunia.com

ग्रहों का कमजोर होना

कुंडली में ग्रहों के कमजोर होने का असर व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि बदसूरत होने के पीछे भी एक ग्रह जिम्मेदार होता है।

शुक्र ग्रह का कमजोर होना

जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि इस ग्रह की कमजोर स्थिति की वजह से चेहरे की खूबसूरती भी कम होती है।

शुक्र के कमजोर होने का प्रभाव

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने से चेहरे की सुंदरता कम होती है। दरअसल, शुक्र ग्रह खूबसूरती का कारक होता है।

चेहरा बनता है बदसूरत

यदि कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है तो रंग रूप निखरा नजर आता है, लेकिन इसके कमजोर होने पर चेहरा बदसूरत भी बन जाता है।

शुक्र मजबूत होने के संकेत

आप किसी को देखकर भी पता लगा सकते हैं कि उसकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत है या नहीं। दरअसल, शुक्र ग्रह मजबूत होने पर चेहरे पर निखार देखने को मिलता है।

शुक्र ग्रह को कैसे मजबूत करें?

सवाल खड़ा होता है कि शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए किन उपायों को अपनाना चाहिए। जिसकी कुंडली में शुक्र कमजोर है उसे थोड़े चमकीले कपड़े पहनने चाहिए।

सफेद गाय को चारा खिलाएं

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद रंग की गाय को चारा खिलाएं। ऐसा कुछ महीनों तक करने का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि किस ग्रह की वजह से सुंदरता में कमी आती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हनुमान जी की तस्वीर लगाते समय इन नियमों का रखें ध्यान