छाया ग्रह के नक्षत्र में बुध, 4 राशियां होंगी मालामाल


By Shivansh Shekhar12, Jul 2024 12:30 PMnaidunia.com

बुध का राशि परिवर्तन

वैभव, धन और ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध का राशि परिवर्तन एक निश्चित अवधि के साथ होता है। इसके साथ ही यह नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं।

सिंह में प्रवेश

बता दें कि शुक्र ग्रह 19 जुलाई को जहां सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं, तो वहीं उसी दिन ग्रहों के राजकुमार बुध मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

इतने दिन रहेंगे बुध

ग्रह इस नक्षत्र में 17 जुलाई तक रहने वाले हैं। ऐसे में बुध के मघा नक्षत्र में आने से कई राशियों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

मेष राशि के जातक

बुध मघा नक्षत्र में प्रवेश करके सातवें भाव में रहेंगे। इस भाव को विवाह, जीवनसाथी और पार्टनरशिप बिजनेस के लिए भी जाना जाता है।

व्यापार में सफलता

आपको व्यापार में भी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा जीवन की सभी परेशानियां दूर होगी। बिजनेस में निवेश करना लाभकारी साबित हो सकता है।

सिंह राशि के जातक

बुध मघा नक्षत्र में प्रवेश करके आपकी राशि में पांचवें भाव से विराजमान हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों की लव लाइफ बेहतर हो सकती है।

कर्क राशि के जातक

कर्क राशि के लोगों के जीवन में खुशियां आने की पूरी उम्मीद है, जो लोग सिंगल हैं उन्हें कोई जीवनसाथी मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि के जातक

मघा नक्षत्र में बुध का गोचर शुभ साबित हो सकता है। इस राशि के जातक के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। धन में भी वृद्धि होने की संभावना है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं धतूरा, जीवन में मिलेगा सुख