ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं कुंडली में मौजूद शुक्र ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति को किस प्रकार के सुख मिलते हैं।
शुक्र इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं। 3 नवंबर को वे शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, शुक्र सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
शुक्र के इस राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को फायदा पहुंचने वाला है। आइए जानते है कि किस प्रकार ये 4 राशि वाले इसका लाभ उठा पाएंगे।
वृषभ राशि के जातकों का इस गोचर से समय बदलने वाला है। शुक्र देव इस राशि वाले जातकों के सुखों में वृद्धि करेंगेष। इस राशि वाले जातकों में विवाह के इच्छुक लोगों को शादी का प्रस्ताव भी मिलने वाला हैं।
तुला राशि वाले जातकों को इस परिवर्तन से नौकरी और बिजनेस में भी कई प्रकार के लाभ मिलने वाले है। इस राशि वालों को पदोन्नति मिलेगी।
वृश्चिक राशि वालों को इस राशि परिवर्तन से आय में जबरदस्त बढ़ोतरी मिलेगी। करियर और बिजनेस में मनचाही सफलता भी मिल सकती है।
नवंबर के महीने में सूर्य देव भी वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस परिवर्तन से भी वृश्चिक राशि वालों को काफी लाभ मिलने वाला हैं।
इस गोचर से मीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने वाले है। इस राशि के जातकों के अपने साथी के साथ संबंध मधुर होंगे।