बुध की राशि में बेहद शुभ योग, इन राशियों को खूब होगा धन लाभ


By Ekta Sharma2023-05-01, 13:14 ISTnaidunia.com

शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश

मई की शुरुआत में ही शुक्र गोचर करके मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 2 मई को शुक्र गोचर होने से मिथुन राशि में बुध शुक्र की युति बनेगी।

बुध-शुक्र युति

मिथुन राशि में पहले से ही बुध ग्रह मौजूद हैं। मिथुन राशि में बुध-शुक्र की युति लक्ष्मी नारायण योग बनाएगी, जो कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाली है।

ग्रहों का प्रभाव

ग्रहों का गोचर सकारात्मक व नकारात्मक दोनों प्रकार का हो सकता है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिन्हें ये ग्रहों की युति जमकर लाभ देने वाली है।

वृषभ राशि

लक्ष्मी नारायण योग वृषभ राशि वालों के लिए काफी ज्यादा लाभकारी साबित होने वाला है। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए लक्ष्मीनारायण योग करियर के नए रास्ते खोलने वाला है। लव-लाइफ में रोमांच आएगा। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है।

कन्या राशि

आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन या कोई प्रॉपर्टी आप खरीद सकते हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपके जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभ होगा।

लाल किताब के इन अचूक उपायों से होंगी धन की प्राप्ति