विक्की कौशल बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। एक्टर ने कम समय में काफी ज्यादा नाम कमाया है।
हाल ही में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज हम इस लेख में एक्टर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताएंंगे।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छावा विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 545 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
छावा से पहले फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक भी विक्की कौशल की हिट फिल्म है। इस फिल्म ने 246 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
विक्की कौशल की फिल्म राजी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। इस फिल्म ने 123 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने 92.28 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके ने बॉक्स ऑफिस पर 88 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ये विक्की कौशल की 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com