अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक के जरिए व्यक्ति से संबंधित जानकारियां मिल सकती हैं। ऐसे में इस मूलांक वाले लड़कों को बहुत ही भावुक माना जाता है।
इस मूलांक के लड़कों पर चंद्रमा ग्रह का प्रभाव होता है। जिसके कारण ये अन्य लोगों की तुलना में भावुक होते हैं।
इस मूलांक के दूसरों के दुख और परेशानी को अपना मानते हैं। साथ ही, भावुक स्वभाव के कारण ये हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
इस मूलांक के लड़के दिल के बहुत ही कोमल होते हैं। ये भावुक स्वभाव के कारण सामने वाले व्यक्ति की भावनाओं की कद्र करते हैं और उसे अच्छे से समझते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कों के जन्म 2,11,20 या 29 तारीख को होता है। उन लड़कों का मूलांक 2 माना जाता है।
अपने भावुक और संवेदनशील स्वभाव की वजह से ये हमेशा रिलेशनशिप में लॉयल रहते हैं और रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं।
इस मूलांक के लड़के बहुत ही क्रिएटिव माने जाते हैं। इसी वजह से ये हमेशा नई-नई चीजों को सीखने में रूचि रखते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com