अंक ज्योतिष शास्त्र में इंसान की जन्म तारीख की गणना करके उसके स्वभाव, भविष्य और जीवन से जुड़ी कई अहम बातों का पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि चांदी का चम्मच किस मूलांक के बच्चे पैदा होते हैं-
इस मूलांक की अपनी एक अलग खास बात होती है। यह लोग बचपन से ही धन-दौलत के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं।
इस मूलांक को बच्चों पर कुबेर देवता की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन लोगों के जीवन में किसी प्रकार की धन की कमी नहीं होती है। हर पथ पर मुनाफा मिलता है।
जो लोग किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 6 होता है। इस तारीख में जन्मे बच्चे शुरुआत से ही अच्छा जीवन जीते हैं।
इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो प्रेम एवं शान्ति का प्रतीक है। ये देखने में सुंदर एवं प्रभावशाली होते हैं। खासकर स्त्रियां बहुत सुंदर होती हैं।
मूलांक 6 में जन्में बच्चे करियर में बहुत तरक्की करते हैं और मेहनत के अनुसार उन्हें सफलता भी मिलती है। जीवन में हर मोड़ पर धन की कोई कमी नहीं रहती है।
मूलांक 6 में जन्मे बच्चे बड़े होकर परिवार का व्यापार आगे बढ़ाते हैं और जिस भी काम में हाथ डालते हैं, वहां से उन्हें मुनाफा मिलता ही है।
मूलांक 6 में जन्में बच्चे का स्वभाव मिलनसार होता है। यह अपने स्वभाव से दूसरों के अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। जहां धन से फायदा होता है उसी मोड़ जाते हैं।
मूलांक 6 के बच्चे चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM