विक्रम संवत 2080 शुरू हो चुका है। हिंदू नववर्ष की शुरुआत शुभ संयोगों के साथ हो रही है।
शनि देव और देवगुरु बृहस्पति स्वराशि में गोचर कर रहे हैं। शनि का मंगल और केतु के साथ नवपंचम राजयोग बना हुआ है।
मीन राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग और गुरु-चंद्रमा मिलकर गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं।
कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका हर काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी।
ग्रहों की स्थिति से आर्थिक मोर्चे पर मजबूत रहेंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
हिंदू नववर्ष आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बिगड़ हुए काम अब पूरे होते नजर आएंगे। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
विक्रम संवत 2080 कई मायनों में लाभदायक साबित होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे जातकों को शुभ समाचार इस साल प्राप्त हो सकता है।