वेट लॉस के लिए कैसे फायदेमंद है सिरका? जानें


By Prakhar Pandey26, Apr 2023 01:16 PMnaidunia.com

वेट लॉस

वेट लॉस में सिरका भी काफी मददगार माना जाता हैं। आइए जानते हैं सिरका के सेवन से कैसे कम होगा वजन और कैसे करे इसका उपयोग।

सिरका

सेब के सिरके में विटामिन बी, एसिडिक एसिड, साइट्रिक एसिड, कारोटेनॉयड्स, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता हैं।

वजन घटाएं

वजन कम करने के लिए रोज रात सोने से पहले 2-3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाएं और पी लें। हालांकि इसका डायरेक्ट सेवन करना गले और पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

अगर आपको पेट में कब्ज, गैस, एसिडिटी, सीने में जलन और ब्लोटिंग से छुटकारा दिलाने में भी मददगार हैं। रात को सोने से ½ घंटे पहले इसका सेवन करें।

न खाएं

सेब के सिरके के सेवन के बाद दूध, दही आदि का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको गले में दिक्कत आ सकती हैं।

इंफेक्शन से छुटकारा

नियमित रूप से सेब के सिरके का सेवन करने से इंफेक्शन और एलर्जी से भी छुटकारा मिलता हैं। सिरके में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल तत्व पाया जाता हैं जो इंफेक्शन से लड़ने में उपयोगी माना जाता हैं।

भूख

एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिडिक एसिड भूख को कंट्रोल में करता हैं और आपके दिमाग को ऐसा मेंटेन रखता हैं कि आपका पेट भरा हुआ है। इसलिए इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती हैं।

चर्बी घटाना

शरीर की चर्बी को घटाने में भी सेब का सिरका काफी फायदेमंद माना गया हैं। यह शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को घटाने का काम करता हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

बढ़िया नींद के लिए सोने से पहले न खाएं ये चीजें