Virat Anushka: वामिका संग वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं विराट-अनुष्का, देखिए फोटोज


By Ekta Sharma01, Feb 2023 07:00 PMnaidunia.com

फैमिली वेकेशन पर अनुष्का

अनुष्का ने अपने ऋषिकेश वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें वे ऋषिकेश की पहाड़ियों में ध्यान लगाती हुई नजर आ रही हैं।

वामिका संग मस्ती

इस ट्रिप के दौरान विराट और वामिका ने खूब मस्ती की। एक फोटो में विराट, वामिका को ठंडे पानी का एहसास कराते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट और वामिका

वहीं वामिका भी हाथ से पानी को छूने की कोशिश कर रही हैं। ट्रेकिंग के दौरान विराट कोहली बेटी वामिका को कंधे पर लिए दिखाई दे रहे हैं।

ऋषिकेश पहुंचे विराट अनुष्का

परिवार के साथ विराट कोहली भी काफी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने पहाड़ों की सैर करने वाली तस्वीरें शेयर की है।

शेयर की फोटोज

अनुष्का ने कैप्शन में लिखा पहाड़ों में भी पहाड़ है, वहां ऊपर कोई नहीं है। बता दें कि विराट और अनुष्का ऋषिकेश की खूबसूरती में अपने फुरसत के पल बिता रहे हैं।

Urfi Javed: टॉप की जगह बॉडी पर जींस लपेटे नजर आईं उर्फी जावेद