भारत के बाहर टेस्ट में विराट ने ठोके हैं इतने शतक


By Prakhar Pandey11, Feb 2024 03:25 PMnaidunia.com

विराट कोहली

विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीयों में शुमार विराट कोहली ने कई कीर्तिमान स्थापित किए है। आइए जानते है विराट ने भारत के बाहर किस टीम के खिलाफ कितने दोहरे शतक जमाएं है?

ऑस्ट्रलिया बनाम विराट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की जमीन पर खेलते हुए विराट ने 13 टेस्ट मैचों की 25 पारियों में 54.08 की औसत से 1352 रन बनाए थे। इस दौरान विराट ने 6 शतक लगाए है।

इंग्लैंड बनाम विराट

इंग्लैंड के खिलाफ विराट ने ऑस्ट्रेलिया से अधिक मैच खेले है। 17 मैचों की 33 पारियों में 33.21 की औसत से 1096 रन बनाए थे। इस दौरान विराट ने 2 शतक लगाएं थे।

साउथ अफ्रीका बनाम विराट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट ने 49.50 की औसत से 2 शतक मारे है। विराट ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 9 टेस्ट मैच खेले है।

श्रीलंका बनाम कोहली

श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में खेलते हुए विराट ने 6 मैच की 10 पारियों में 43.77 की औसत से 707 रन बनाए है। इस दौरान विराट ने 2 बार शतक लगाया था।

वेस्टइंडीज और विराट

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए विराट ने 11 टेस्ट की 15 पारियों में 44 की औसत से 660 रन बनाए है। इस दौरान कोहली ने 2 बार शतक लगाया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट

न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में विराट ने 4 मैचों की 8 पारियों में 36 की औसत से 252 रन बनाए है। इस दौरान विराट ने सिर्फ 1 शतक ही लगाया था।

भारत में विराट

भारत आने वाली विदेशी टीमों के खिलाफ विराट ने 50 मैचों की 77 पारियों में 60.05 की औसत से 4 हजार 144 रन बनाए थे। भारत के भीतर विराट ने 14 शतक मारे है। भारत के बाहर विराट ने 15 शतक लगाए है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टेस्ट क्रिकेट में सबसे लंबी पारियां खेलने वाले बल्लेबाज