आईपीएल में विराट कोहली ने इन टीमों के खिलाफ मारे हैं सबसे ज्यादा रन


By Prakhar Pandey22, Mar 2024 11:44 AMnaidunia.com

विराट कोहली

इंडियन प्रीमीयर लीग में विराट कोहली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर टीम के खिलाफ रन बनाए है। आइए जानते है आईपीएल में किन टीमों के खिलाफ विराट ने सबसे ज्यादा रन बनाए है।

दिल्ली कैपिटल्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए विराट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 हजार 30 रन बनाए है। डीसी के खिलाफ विराट ने सबसे ज्यादा रन बनाए है।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हमेशा से ही कांटे का मुकाबला देखने को मिलता है। इस टीम के खिलाफ कोहली ने 985 रन बनाए है।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हमेशा से ही कड़ी प्रतिद्वंदिता देखने को मिली है। यह दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ पूरे दमखम से खेलते है। इस टीम के खिलाफ कोहली ने 861 रन बनाए है।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए भी विराट ने कई अच्छी पारियां खेली है। अपने आईपीएल करियर में विराट ने पंजाब के खिलाफ भी 861 रन बनाए है।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी विराट बेहद आक्रामक नजर आते है। एमआई के खिलाफ कोहली ने 852 रन बनाए है।

सनराइजर्स हैदराबाद

2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों फाइनल हारने वाली आरसीबी के विराट कोहली ने इस सीजन बेहद दमदार प्रदर्शन किया था। एसआरएच के खिलाफ कोहली ने 669 रन बनाए थे।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबलों में विराट ने 618 रन बनाए है। इस टीम के खिलाफ भी विराट ने कई बेहतरीन पारियां खेली है।

अगर आपको विराट कोहली के आईपीएल रिकॉर्ड्स से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

2016 के बाद IPL फाइनल जीतने वाली टीमें