आज हम आपको उन टीमों के बारे में बताएंगे जो आईपीएल 2016 के चैंपियन बनी है। उन टीमों में आरसीबी भी है जो फाइनल में पहुंची थी।
आईपीएल 2016 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें एसआरएच ने फाइनल जीता था।
मुंबई इंडियंस ने साल 2017 का इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया था। इस फाइनल में मुंबई की भिड़ंत राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच हुई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2018 का फाइनल अपने नाम किया था। इस सीजन चेन्नई की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ही हुई थी।
2019 का आईपीएल सीजन भी मुंबई इंडियंस के नाम रहा था, जिसमें रोहित शर्मा की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हरा दिया था।
एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2020 का खिताब भी अपने नाम कर लिया था। मुंबई की टीम 6 बार आईपीएल जीती है।
एक बार फिर 2021 का आईपीएल फाइनल महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रही थी। इस फाइनल में भी टीम ने जीत दर्ज की।
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया था। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स को गुजरात ने हराया था।